फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पनियाला गांव में जर्जर वर्षा शालिका तोड़ने की मांग

ग्राम पंचायत देई का नौण के पनियाला गांव के लोगों ने शनिवार को जर्जर वर्षा शालिका को नहीं तोड़ने पर रोष जताया। वार्ड सदस्य किरण राणा की अगुवाई में कैप्टन केसर सिंह, रीता देवी, नीलम कुमारी, प्रकाश चद आदि ने कहा कि गांव में मुख्य सड़क किनारे बनी वर्षा शालिका से हादसों का खतरा बना हुआ है। जर्जर वर्षा शालिका बारिश के दौरान किसी भी समय गिर सकती है। इसलिए इसे तोड़ने का कार्य शुरू होना चाहिए ताकि जान-माल का कोई भी नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि वर्षा शालिका दो गांव के बीच स्थित है। ऐसे में शालिका के पास प्रतिदिन स्कूली बच्चे और यात्री उतरकर विश्राम के लिए पहुंचते हैं। जर्जर वर्षा शालिका पर अधिक भार सहने की क्षमता नहीं है। पूरे भवन में चारों और दरारें आ गई है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। वार्ड सदस्य, पनियाला किरण राणा ने कहा कि यह समस्या पिछले दो साल से बनी हुई है। प्रशासन को अवगत करवाया गया है लेकिन कोई भी हल नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी कैप्टन केसर सिंह ने कहा कि गांव में वर्षा शालिका पिछले दो वर्षों से टूटी हुई है। वार्ड सदस्य और पंचायत प्रधान के माध्यम से प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का कोई भी हल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें