फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर की बेटी ने फतेह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, हिमाचल पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत है बिंदिया कौशल

जिला हमीरपुर की बेटी बिंदिया कौशल ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस का फतेह किया है। उन्होंने 5642 मीटर ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। बिंदिया कौशल की इस अचीवमेंट पर उसके परिवार सहित पूरा प्रदेश नाज कर रहा है। इससे पहले भी वह लद्दाख स्थित कांग यात्से चोटी और हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित यूमन चोटी पर तिरंगा लहराकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी हैं। बिंदिया कौशल 15 अगस्त 2025 को माउंट एल्ब्रेस पर तिरंगा लहराना चाहती थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से 14 अगस्त 2025 को अभियान पूरा किया। बिंदिया कौशल प्रदेश की पहली महिला कांस्टेबल हैं जिन्होंने दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चोटियों को फतेह किया है। वर्तमान में वह सीएम शिमला हाउस सिक्योरिटी में तैनात हैं। बिंदिया कौशल तीन भाई-बहन हैं। बिंदिया कौशल के पिता रविंद्र कौशल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की कामयाबी पर नाज है। उन्होंने बताया कि वह आर्मी में रहते कारगिल की लड़ाई का हिस्सा रहे हैं। कारगिल को जब फतेह किया तो उस पोस्टर को देखकर बेटी को प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बेटी की कार्यकुशलता को देखते हुए उसका मान बढ़ाना चाहिए। बिंदिया कौशल के चाचा सुरेंद्र कौशल का कहना है कि बेटी ने पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बिंदिया कौशल में अदम्य साहस है। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों में इतना स्टेमिना होता है। उन्होंने कहा कि बिंदिया कौशल ने हिमाचल पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बेटी का हौसला बढ़ाते हुए उसे पदोन्नति से नवाजा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिंदिया माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें