मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरा किया। मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बिलासपुर में लैंड हुआ। वहां से सड़क मार्ग से वे नादौन पहुंचे। उसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत अमलैहड़ में स्थित अपने पैतृक गांव भवड़ां में निर्मित गुग्गा धाम एवं पार्क का उदघाटन किया। इससे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत गौना के गांव पखरोल में श्री वैकुंठ धाम एवं पार्क का लोकार्पण और नादौन शहर के इंद्रपाल चौक पर स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल की प्रतिमा एवं स्मारक का उदघाटन भी किया। इस प्रतिमा एवं स्मारक का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हाल ही में नगर परिषद के माध्यम से पूर्ण किया गया है। इस दौरे में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अबे सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दे रही है। हल्दी 90 रुपए प्रति किलो की दर से सरकार खरीद रही है। हल्दी की खेती में मेहनत कम है और मुनाफा अधिक है। उन्होंने कहा कि पहले नादौन के विधायक बने बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने । उन्होंने कहा कि सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के धाम स्थापित कर रही है और लोगों की सुविधा के लिए लगातार सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 25 लाख के खर्चे से एक बैकुंठ धाम बना है और अब इसका रखरखाव पंचायत स्वयं करेगी।