फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा विधायक आशीष शर्मा बोले- मुख्यमंत्री बताएं, क्या सड़कों पर चलने वाले इंसान नहीं होते

भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान पर कड़ा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों को सड़कों पर बताया था। वीरवार को मीडिया से बातचीत में आशीष शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं, क्या सड़कों पर चलने वाले लोग इंसान नहीं होते। उन्होंने कहा कि आज सुक्खू सरकार में प्रदेश की आम जनता सड़कों पर है। हालात ऐसे हैं कि मरीज हिमकेयर की सुविधा के लिए, महिलाएं 1500 रुपये मासिक सहायता के लिए और युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में शायद ही विश्राम गृह या अपने निवास से बाहर निकले हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा जनता को भ्रमित करने की राजनीति करते रहे हैं। तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा कांग्रेस सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपनी धर्मपत्नी के चुनाव में गरीब जनता के पैसे का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की असली हत्या है। आम आदमी यदि बैंक का ऋण नहीं चुका पाता तो उसका घर सील कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री, कांग्रेस मंत्री और विधायक पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। अब दोबारा राज्यसभा चुनाव सामने हैं, इसलिए उनकी घबराहट फिर से साफ नजर आ रही है।आशीष शर्मा ने कहा कि जिन विधायकों को मुख्यमंत्री सड़कों पर बता रहे हैं, वे वास्तव में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें ऐसी बयानबाजी से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें