फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बंसी लाल सोनी बोले- माह की पहली तारीख को दी जाए पेंशन

पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक प्रधान बंसी लाल सोनी की अध्यक्षता में बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रधान बंसी लाल, सचिव सुशील कुमार ने बताया कि पेंशनरों को टुकड़ों में पेंशन दी जा रही है। सभी पेंशनरों को एक साथ पेंशन दी जाए। पैंशन माह की पहली तारीख पर देना सुनिश्चित किया जाए। तीन प्रतिशत डीए सभी विभागों के कर्मचारियों को दिया गया है। एचआरटीसी के पेंशनरों को वंचित रखा गया है। इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। 2016 के स्केल की 50 हजार रुपये की किस्त अभी तक एचआरटीसी के पेंशनरों को नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा बिलों का कई सालों से भुगतान नहीं किया गया है। घुमारवीं में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की राज्यस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में रमेश चंद, हुकम सिंह, कर्म चंद, भगत राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें