फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बलवीर सिंह ठाकुर ने बतौर एसपी संभाली जिले की बागडोर, बोले- नशा का खात्मा रहेगी प्राथमिकता

18 वर्ष से हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नॉर्थ जोन धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक पद पर चार वर्ष से सेवारत थे। वर्ष 2007 में वह बतौर एचपीएस उन्होंने अपनी सेवाएं हिमाचल पुलिस में शुरू की थी। एसपी हमीरपुर के रूप में भगत सिंह ठाकुर सेवाएं दे रहे थे जोकि 30 नवंबर को सेवानिवृत हुए है। उनके बाद अब बलवीर सिंह ठाकुर ने जिला की कानून व्यवस्था की कमान संभाली है। पदभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हमीरपुर में नशे को जड़ से खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। हमीरपुर जिला में पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है, लेकिन फिर भी जन सहभागिता को सक्रिय रूप से बढ़ाया जाएगा ताकि पुलिस और बेहतरीन कार्य कर सके। उन्होंने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है। इसलिए जनता को जोड़ने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नशे के खिलाफ हम कदम उठा रहे हैं। सरकार की दिशा निर्देश अनुसार नशे को हमीरपुर से समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। हमीरपुर पुलिस द्वारा आगामी दिनों में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा प्रदेश में लगातार पांव पसार रहा है और इस पर अंकुश लगाने के लिए हमीरपुर पुलिस कार्य करेगी। बलवीर सिंह पुलिस सेवा में आने से पहले अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह विभिन्न जिलों में डीएसपी और एएसपी के पद भी सेवारत रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें