फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हिंदी भाषा के ऊपर निकाली जागरूकता रैली

पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में सोमवार को हिंदी पखवाडे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य हरदीप ठाकुर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्व बताते हुए। भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हिंदी भाषा हमें भारत की अखंडता का परिचय प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों हिंदी भाषा के ऊपर जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विजय सोनी, प्रवीण कुमारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें