फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सेना और पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया एनसीसी कैडेट्स का उत्साह

हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एयर विंग के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-223) में गुरुवार को सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। अधिकारियों ने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वन एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू की ओर से आयोजित शिविर में थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने कैडेट्स को भारतीय सेना में अधिकारी और सैनिक के रूप में भर्ती के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेना में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं को शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक रूप से स्वयं को तैयार रखना चाहिए। संवाद सत्र में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने नशे के बढ़ते खतरे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अनुशासित जीवन अपनाना चाहिए। सूबेदार मेजर संजय कुमार सिंह ने अपने सेवा अनुभव सांझा करते हुए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी। इससे पूर्व कैंप कमांडेंट एवं एक एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर के दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 31 अधिकारियों और कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें