राजकीय महाविद्यालय भोरंज में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की सहायक प्रोफेसर डॉ. दिव्या शर्मा ने स्त्रोतविद के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि अच्छे संस्कार व मूल्य ही आदर्श नागरिक बनाते हैं। संस्कृति की अवधारणा में पुरातन परंपराओं के साथ नवाचार भी शामिल होता है। महाविद्याल प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने स्वयंसेवियों से वार्तालाप किया। उन्हें मोबाइल फोन से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का आहवान किया। यद्यपि फोन आधुनिक समय की मांग है, फिर भी उसका अत्याधिक प्रयोग नहीं होना चाहिए। इसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया।