फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए वन एचपी नेवल यूनिट बिलासपुर के पीआई स्टाफ ने एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया। जिसमें भारतीय नौसेना से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशिक्षणात्मक एवं व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर कम्युनिकेशन ब्रांच से पीओ साहिल ठाकुर तथा नेविगेशन ब्रांच से पीओ रमन कुमार ने कैडेट्स को भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सेमाफोर, शिप नेविगेशन, भारतीय नौसेना के कमांड्स, जहाजों पर संचार व्यवस्था, समुद्री सुरक्षा, जहाज संचालन प्रणाली तथा नौसेना और एनसीसी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षणात्मक एवं व्यवहारिक जानकारी साझा की। एनसीसी एएनओ राजेश खरवाल ने भी कैडेट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने भारतीय नौसेना में उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण चरणों एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर एवं उप-प्राचार्य जितेंद्र ठाकुर ने दोनों पीआई स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें