फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बिना औपचारिकताएं सेल लगाने पर प्रवासी से वसूला 25 हजार रुपये का जुर्माना

स्थानीय बाजार में बिना जीएसटी का भुगतान किए और बिना पंजीकरण के अनाधिकृत रूप से कपड़ों की सेल लगाने पर कराधान एवं आबकारी विभाग के जीएसटी विंग ने कार्रवाई करते हुए प्रवासी व्यक्ति पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने प्रवासी दुकानदार को चेतावनी दी है कि वह बिना औपचारिकताएं पूरी किए किसी भी प्रकार का व्यापार न करे अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल हमीरपुर ने जीएसटी विंग को सूचना दी कि एक व्यक्ति कपड़ों का व्यापार कर रहे हैं। इन व्यापारियों ने ताे किसी प्रकार का टैक्स दिया था और न ही दुकान को लेकर किसी प्रकार का शपथ पत्र दिया गया था। इस पर जीएसटी विंग ने कपड़ों को अपने कब्जे में ले लिया तथा 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। बता दें कि यह प्रवासी उत्तर प्रदेश या पानीपत से बिना बिल के गाड़ी भरकर लाते हैं तथा यहां पर बेचते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इन लोगों ने मात्र तीन घंटों में 48 हजार रुपये की सेल कर ली थी। जब तक जीएसटी की टीम मौके पर पहुंचती तब तक गाड़ी चली गई थी। इस पर टीम ने अनाधिकृत रूप से रखे हुए कपड़ों पर ही कार्रवाई की है। व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर व अन्य व्यापारियों ने बताया कि इनके पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद उन्होंने टीम को सूचना दी थी। सहायक आयुक्त जीएसटी विंग कुलदीप सिंह ने कहा कि गांधी चौक पर प्रवासियों ने अनाधिकृत रूप से कपड़ों की सेल लगा रखी थी। इनके पास न तो किसी प्रकार के दस्तावेज थे और न ही दुकान को लेकर कोई शपथ पत्र था। इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि बिना दस्तावेज कोई भी काम न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें