ग्राम पंचायत चकमोह में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय मेगा सामुदायिक रोजगार मेले में 22 युवाओं का चयन किया गया। मेले की अध्यक्षता पंचायत प्रधान किरण शर्मा ने की। रोजगार शिविर का आयोजन हिमाचल और आसपास के राज्यों के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किया गया। रोजगार मेले में सुरक्षा रोजगार की तलाश कर रहे सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में निजी सुरक्षा कंपनी के विशेषज्ञों ने प्रक्रियात्मक, शारीरिक और मानसिक साक्षात्कार लिया। मेले में 22 युवाओं को योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर चुना गया और उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर पंचायत उप-प्रधान हरिकिशन शर्मा, पूर्व उप-प्रधान नीरज शर्मा, जयकिशन राज्य प्रमुख एसआईएस आदि उपस्थित रहे।