फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पांच केंद्रों पर सीबीएसई काडर के लिए 1563 शिक्षकों ने दी परीक्षा

Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Mar 2026 04:43 PM IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के डेपुटेशन के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने बताया कि इस परीक्षा हेतु जिला हमीरपुर में 1780 शिक्षकों के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। इन पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 1563 शिक्षकों ने परीक्षा दी, जबकि 217 अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज कंजयाण में 300 आवेदक शिक्षकों में से 252 शिक्षकों ने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में 375 में से 337, डिग्री कालेज हमीरपुर में 602 में से 533, बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में 216 में से 182 और डिग्री कॉलेज सुजानपुर में 287 आवेदक शिक्षकों में से 259 शिक्षकों ने परीक्षा दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें