फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: टाउन हॉल में कला और संस्कृति व साहित्यिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

शादी समारोहों या अन्य कार्यक्रमों के लिए सजने वाला टाउन हॉल अब संस्कृति और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। कला, संस्कृति और साहित्यिक गतिविधियों की कमी को दूर करने के लिए नगर निगम एक विशेष पहल करने जा रहा है। इसके लिए कला, संस्कृति और साहित्य से जुड़े शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, साहित्यकारों और लोक कलाकारों को जोड़ने की मुहिम शुरू की जाएगी। टाउन हॉल को सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम के अधिकारियों, पूर्व पार्षदों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके व्यापक विचार-विमर्श किया। राकेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम का टाउन हॉल बिल्कुल शहर के बीचोंबीच स्थित है। यहां आम नागरिकों की पहुंच बहुत ही आसान है। यहां समय-समय पर कई सरकारी, सामाजिक और निजी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा ने हमीरपुर में कला, संस्कृति एवं साहित्यिक गतिविधियों की संभावनाओं की चर्चा की। बैठक में पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राज चौधरी, निशांत शर्मा, एसडीओ अश्वनी ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें