फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों का भव्य आगाज

Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 01:11 PM IST

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुरुवारर को चैत्र मेलों का शुभारंभ हुआ। मंदिर में झंडा रस्म के लिए पंचायत के लोग भजन-कीर्तन करते हुए लिए मंदिर तक पहुंचे। दियोटसिद्ध पंचायत के लोगों को बाबा बालक नाथ का वंशज माना जाता है। एक माह तक चलने वाले चैत्र मास मेले का शुभारंभ पर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 250 सुरक्षाकर्मी व जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास की ओर से बीमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क टैक्सी सेवा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। एक माह तक मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, मंदिर में 24 घंटे तक अटूट लंगर की भी व्यवस्था रहेगी। एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में गुरुवार से चैत्र माह मेल शुरू हो चुके हैं। मेले का शुभारंभ झंडा रस्म के साथ उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने किया। दियोटसिद्ध में पहली बार चैत्र मेलों के दौरान होने वाली गतिविधियों पर ड्रोन की निगरानी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें