ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में गणेश उत्सव का समापन शनिवार को हुआ। उत्सव के समापन पर भक्ति संगीत में नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। शहर में ऐतिहासिक चौगान और प्राचीन हनुमान मंदिर में दो अलग स्थान पर करीब 10 दिन गणेश उत्सव मनाया गया। चौगान में प्रतिदिन कथा वाचक पंडित द्वारा प्रवचन तथा भक्ति गीत- संगीत तथा विभिन्न विभिन्न प्रकार की झांकियां निकालीं। उत्सव के आयोजकों ने चौगान में भंडारे का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल मनोज शर्मा ने बताया की आयोजित गणेश उत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से किया गया। शहर में शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्राचीन हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार की अगवाई में पंडित आशुतोष शर्मा ने यज्ञ का आयोजन किया। पंडित आनंद अवस्थी ने बताया कि शनिवार गणेश उत्सव का धूमधाम से विसर्जन किया गयाद्ध जिसमें बाजार में गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।