महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं की आवाज दबाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अनीता वर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले बिहार में वोटर लिस्ट बनाई गई, जिसमें खामियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने कुछ वोटों को धड़ल्ले से काटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम वर्ग की वोटों को इलेक्शन कमीशन की ओर से काटा गया। इसका विपक्षी पार्टियों की ओर से जमकर विरोध किया गया। अनीता वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां भी गंभीर हुईं और उन्होंने इलेक्शन कमीशन का घेराव शुरू किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सही ढंग से अपना कार्य नहीं कर रहा है। अनीता वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियों ने अपनी जो गिरफ्तारियां दी हैं। वह जनता की बधाई के लिए कारगर साबित होगी।