राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान में कोरियन ग्रास लगाने के लिए खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच सहित अन्य अधिकारी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। ट्रैक्टर के माध्यम से मैदान में खुदाई का कार्य किया जा रहा है। दो सप्ताह के भीतर मैदान में घास लगाने का कार्य होगा शुरू। जिससे आगामी समय में मैदान ने घास लगाई जाएगी। अमर उजाला ने पिछले दिनों इस कार्य में हो रही देरी के मसले को प्रमुखता से उठाया था। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि मैदान को समतल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही मैदान में घास लगा दी जाएगी