बरसों से हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-4 में सीवरेज नहीं होने की गंभीर समस्या से स्थानीय निवासी परेशान थे। क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्या वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष रखी। जनसरोकारों को सर्वोपरि रखने वाले डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने तुरंत इस विषय को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संज्ञान में पहुंचाया और बताया कि वार्ड नंबर-4 के लोग लंबे समय से सीवरेज की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जनता की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्परता से संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आज इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया है। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि इससे पहले उन्होंने दोसडका क्षेत्र में भी सीवरेज की समस्या को दूर किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 4 के निवासी और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर , पार्षद डॉक्टर हर्ष कालिया ,समाज सेवक हरीश नंदा, अनुराग सेठी ,अनिल श्याम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे