फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर परिसर से लेकर गांधी चौक तक निकाली रैली

कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में हुई महिला चिकित्सक की हत्या पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों ने कड़ा विरोध जताते हुए पेनडाउन स्ट्राइक शुरू कर दी है। शनिवार को पहले चिकित्सकों ने गेट मीटिंग कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हाथों में न्याय दिलाने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज परिसर से लेकर गांधी चौक तक रैली निकल गई। गांधी चौक पर नारेबाजी करते हुए महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की गई।। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजित, फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष ने कहा कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें