फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में निदेशक पशुपालन डाॅ. प्रदीप शर्मा ने किया भेड़ प्रजनन केंद्र का निरीक्षण

पशुपालन विभाग हमीरपुर में बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक पशुपालन विभाग डा. प्रदीप शर्मा ने की। बैठक में निदेशक ने विभिन्न योजनाओं जिनमें गर्भित पशु आहार योजना, उत्तम पशु पुरुस्कार योजना, भेड़ बकरियों की बीमा योजना, 21वीं पशु गणना की प्रगतिसहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। निदेशक ने विभिन्न योजनाओं को समयवद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत डाॅ. प्रदीप शर्मा ने भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र, बीटल बकरी फार्म तथा सीमन बैंक ताल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर गो सेवा आयोग उपनिदेशक डाॅ. रवि ठाकुर, पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. अजय कुमार, सहायक निदेशक प्रसार डाॅ. देवेंद्र लाल, सहायक निदेशक परियोजना डाॅ. सतीश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें