फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की एमसी हमीरपुर के प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए मंगलवार को नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यत हमीरपुर के अंतरर्राज्यीय बस अड्डे को भविष्य में नए निर्माणाधीन बस स्टैंड के परिसर में शिफ्ट करने और इस जगह पर सिटी सेंटर के निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं पर व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने नगर निगम और एचआरटीसी के अधिकारियों व तहसीलदार को वर्तमान बस अड्डे की जमीन की गिफ्ट डीड की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस अड्डे से डीजल पंप को शिफ्ट करने में सबसे ज्यादा समय लग सकता है। एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं। उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से कहा कि वह निगम में शामिल हुई ग्राम पंचायतों की संपत्तियों को निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करें। उन्होंने निगम के अधिकारियों को ट्राला यूनियन के लिए जमीन के एफआरए से संबंधित मामला तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कुत्तों की वैक्सीनेशन और नसबंदी के लिए निगम के साथ समन्वय स्थापित करने व आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम के कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक, आरएम राहुल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें