फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुजानपुर में ब्यासपुल के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, 45 मिनट तक यातायात बाधित

उपमंडल सुजानपुर के तहत ब्यास पुल के समीप बरसात शुरू होते ही पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। हमीरपुर और कांगड़ा को जोड़ने वाले ब्यास पुल के समीप बुधवार दोपहर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, मिट्टी और पत्थर मुख्य सड़क पर आ गिरे। मलबा गिरने से पालमपुर और सधोल मार्ग से सुजानपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही 45 मिनट के लिए प्रभावित रही। मलबा गिरने से वाहन चालकों में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एसडीओ लोक निर्माण विभाग सुजानपुर नीतीश कुमार ने कहा कि सड़क पर मलबा गिरने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जेसीबी की सहायता से मलबा और पत्थरों को हटाकर सड़क को शीघ्र साफ कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें