उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन के लिए आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 ‘परख’ (समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) के प्रति गंभीरता दिखाएं और सभी विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार करें ताकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। वर्तमान में प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता में 21 वे स्थान पर है और परख के सर्वेक्षण परीक्षा के बाद अगले तीन सालों की रैंकिंग को निर्धारित किया जाएगा । उपायुक्त ने कहा कि इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आधार पर ही जिला और राज्य की रैंकिंग तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के छात्रों को मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयार किया गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि परख के तहत राष्ट्रीय स्तर की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को जिला के 107 स्कूलों में होगी और इन स्कूलों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा रैंडम आधार पर किया जाएगा। इनमें 56 स्कूल हिंदी माध्यम और 51 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा तीन के 34 स्कूल, कक्षा 6 के 33 स्कूल और कक्षा 9 के 40 स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।