फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अणु में राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुआ विवाद

हमीरपुर के अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिभावकों ने अधिक आयु के खिलाड़ी को कम आयु वर्ग की स्पर्धा में शामिल जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी हैं कि ऐसे कोचों और लाइन मैनों की नियुक्ति की गई जोकि अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अभी प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अहम जिम्मेदारी दिया जाना गलत है। प्रतियोगिता के समापन शनिवार को अभिभावकों ने हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के इन विषयों पर शिकायत की। शिकायताकर्ता अभिभावकों गौरव, जगन कटोच, स्वरूप, निखिल आदि ने कहा कि हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के दौरान मैच में अनियमिताएं बरती जा रही हैं। वहीं इस बारे में हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव शमी सोनी ने कहा कि दस्तावेजों के आधार पर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें