हिमाचल प्रदेश में जैक के सहयोग से 1500 करोड रुपए की योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बनने वाले कैंसर अस्पताल के लिए प्रथम चरण में 85 करोड रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड लाइवलीहुड जनरेशन परियोजना (नवजीवन) का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंनेकहा कि हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय पर अब तक 470 करोड़ रुपए खर्च किए चुके हैं। भविष्य में यहां स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर संस्थान बनने जा रहा है जिसके लिए 85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।