फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा मंडल समीरपुर ने अवाहदेवी में निकाली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल समीरपुर की ओर से सोमवार को अवाहदेवी मंदिर से कस्बे की मुख्य सड़कों तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने की, जबकि जिला मीडिया प्रभारी विक्रम जीत वन्याल कार्यक्रम प्रभारी रहे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार, हिटलर ठाकुर, मंडल के 43 बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और आमजन से राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने की अपील की। मंडलाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने कार्यकर्ताओं से 14 अगस्त को टाउन भराड़ी में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया , जिसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें