फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नवजीवन वन हड़ेटा की शिलान्यास पट्टिका से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाई, पुलिस में शिकायत

हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल में स्थापित किए जा रहे आर्थिक विकास और आजीविका सृजन परियोजना (नवजीवन) वन हड़ेटा की शिलान्यास पट्टिका से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तस्वीर को अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश वन विभाग की ओर से चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 11 जनवरी 2025 को किया था। शिलान्यास स्थल पर लगाई गई पट्टिका से सीएम सुक्खू की तस्वीर जानबूझ कर हटाई गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत हड़ेटा के उपप्रधान संजय शर्मा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घटना की सूचना मिलते ही गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शशि पाल मौके पर पहुंचे और पट्टिका का निरीक्षण किया। घटना से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो मौके की स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही डीएसपी बड़सर और एसपी हमीरपुर भगत सिंह को भी पूरे मामले से अवगत करवा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकतें सरकारी प्रतिष्ठान और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें