फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मांगें पूरी नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Wed, 25 Feb 2026 04:54 PM IST

भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने मांगों के पूरा नहीं होने पर बुधवार को अपना रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला भारतीय मजदूर संघ ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा है। इस मौके पर उन्होंने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष तिलक राम शर्मा ने कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय के साथ पूर्व में हुई बैठकों में जिन मांगों पर सहमति हुई थी उन मांगों को भी आज तक पूरा नहीं किया है। मांगें पूरा न होने पर मजदूरों में रोष पनप रहा है। केंद्र सरकार के समक्ष 24 विभिन्न मांगों को रखा था और उसे पूरा करने का आश्वासन मिलने के बावजूद कोई उन्हें पूरा नही किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रम मंत्रालय से साथ भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन बैठकों में जो निर्णय लिए गए थे उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है। मांग पत्र में प्रमुखता मजदूरों का न्यूनतम वेतन लागू करना, संघ के मांग पत्र में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, भारतीय श्रम सम्मेलन को तत्काल बुलाना तथा विभिन्न त्रिपक्षीय समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें नियमित, प्रभावी एवं सार्थक रूप से संचालित करने की मांग शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें