फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर: जौड़े अंब स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें सुभाष ढटवालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक संस्कृति पर आधारित गीत-संगीत और अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें