फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- आखिर सोनिया, राहुल के लिए कमाने वालों के पास काला पैसा कहां से आया

आखिर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए कमाई करने वालों के पास काला पैसा कहां से आता है। कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ की नकदी बरामद हुई है। आखिर नोट कहां छापे जा रहे थे। हिमाचल दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के रंगस में कसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यह बात कही। यात्रा में शामिल के बाद उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नोटबंदी, ईडी और सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाती है। अब देश के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई है कि आखिर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए कमाई करने वालों के पास काली कमाई कहां से आता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यही वजह है कि ऐसे नेताओं को गांधी परिवार हमेशा बचाने का प्रयास करता है। देश की जनता भलीभांति जानती है कि कांग्रेस की क्या स्थिति है। देश की जनता यदि नोटबंदी के खिलाफ होती तो देश में कांग्रेस सत्ता में होती। उन्होंने कहा कि घमडियां गठबंधन वाले सभी दलों में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है। यही वजह है कि सीएम ममता बनर्जी के कई मंत्री जेल में हैं। आप पार्टी के नेता भी जेल में हैं। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भ्रष्ट्राचारियों से पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की गांरटी देशभर में पहुंच रही है। देश की 2 लाख 69 हजार पंचायतों में लोगों तक यह गाड़ी पहुंचेगी। करोड़ों लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। आने वाले समय में केंद्र सरकार की योजनाओं को बचे हुए लोगों को लाभ मिलेगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीएम चुने जाने में देरी होने के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अशोक गहलोत की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। कांग्रेस सरकार में राजस्थान में भ्रष्ट्राचार, भाई भतीजावाद और मतभेद देखने को मिले। अब कुछ देर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को शांत बैठना चाहिए। भाजपा में हाईकमान से मुख्यमंत्री नहीं चुने जाते हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है यहां पर सबसे विचार विमर्श करके विधायक दल की राय पर नेता चुना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें