ग्राम पंचायत लंबलू व चमनेड़ के बाद अब दो और पंचायतों में डायरिया फैल गया है। ग्राम पंचायत बफ्ड़ी व ग्राम पंचायत गसोता में भी डायरिया फैल गया है। कुल मरीजों की संख्या 207 है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 163 है। चार लोग अस्पताल में दाखिल हैं। विभाग ने चार पानी के सैंपल जांच के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजे। सोमवार को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान की अध्यक्षता में लोगों को डायरिया के बारे में किया जागरूक किया।