फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर में आग लगने से सब्जी की दुकान जलकर राख

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत देर रात शॉर्ट सर्किट से भड़की आग की वजह से सब्जी की दुकान जलकर राख हो गई। आग लगने से दुकानदार को 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रात 10:30 बजे के करीब हुई घटना के दौरान दुकान पर कोई भी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख दुकानदार और दमकल विभाग को सूचित किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दुकान में नुकसान का आंकलन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदार को हर संभव सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें