फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शोरूम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते व्यक्ति पकड़ा

हमीरपुर जिला मुख्यालय के नजदीक नादाैन चौक के पास चोरी के इरादे से शोरूम में घुसे हुए व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शोरूम से निकालकर कुछ सामान के साथ लगते एटीएम कक्ष में रखा गया था। इसकी गतिविधियों पर संदेह होने के चलते स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा और बाद में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चोरी के प्रयास की यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते चोरी की एक बड़ी घटना होने से जरूर बच गई है लेकिन इस तरह की हरकत ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें