नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर छह और सात में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर परिषद सुजानपुर में सुबह 11:00 बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।