फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भोरंज के 114 वर्षीय खड़कु राम शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने की संदेश

उपमंडल भोरंज के तहत शहीद अकुंश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में युवा क्लब सांस्कृतिक विकास मंच जाड़ के सौजन्य से एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें इलाके के 114 वर्षीय खड़कू राम ने विद्यालय के विद्यार्थियों तया शिक्षकों को अपनी लंबी आयु के रहस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी तंदुरुस्ती का राज नियमित व्यायाम करना तथा चिन्तामुक्त रहना बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर तथा सभी शिक्षकों ने खड़कू राम को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। खड़कू ने विद्यालय के कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को फल भी बांटे। छात्रों की जलपान के लिए 1000 रुपये भी दिए। इस मौके पर युवा कलब सांस्कृतिक विकास मंच जाड़ के प्रधान वीर सिंह रणौत ने बताया कि संस्था इस प्रकार के आयोजन करवाती रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें