फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: निजी बस के नीचे आने से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, चालक-परिचालक माैके से फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से फरार हो गए। मृतक युवक रछियालु का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को भी बस के नीचे से नहीं निकालने दिया। चक्का जाम के कारण करीब दो घंटों से सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। इस लंबे जाम की वजह से अन्य वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें