मैक्लोडगंज की पवित्र डल झील में पानी का रिसाव होने के चलते परेशानी बढ़ गई है। झील में पानी बहुत कम रह गया है और हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ माैजूद है। ऐसे में मरने की कगार पर पहुंचीं मछलियों को मत्स्य विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से झील में बनाए गए तालाब में शिफ्ट किया गया। सोमवार को मैक्लोडगंज और धर्मशाला के लोगों के प्रतिनिधिमंडल में डल झील में हो रहे रिसाव और पानी कम होने से तड़फती मछलियों को बचाने के लिए एसडीएम धर्मशाला के साथ बैठक की थी।