धर्मशाला शहर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं। वीरवार को धर्मशाला पुलिस लाइन में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह था कि लोग सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग तो हो रही है और मोबाइल पर 'डिलीवरी' के मैसेज भी प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन हकीकत में सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। पिछले कई दिनों से गैस की सप्लाई वाली गाड़ी न आने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।