धर्मशाला में आए दिन आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर और कार्विनल को लेकर धर्मशाला व्यापार मंडल की ओर से विरोध के लिए एकजुट हो गए है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार मेलों के कारण धर्मशाला केस्थानीय व्यापारियों का व्यापार घट रहा है। मेलों में बाहर के कारोबारी मेले में स्टाल लगाकर व्यापार कर रहे है। पहले धर्मशाला में ऑनलाइन व्यापार का काफ़ी प्रभाव पड़ा और अब ट्रेड फेयर से लगातार व्यापार को नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल दाड़ी के अध्यक्ष हर्ष ओबेरॉय ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त से बातचीत की जाएगी कि भविष्य में इस तरह के आयोजन किए जाने से पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारी को बुलाकर चर्चा की जाए। साथ ही उपयुक्त कांगड़ा हेमराज वर्मा को भी इस संबंध में ज्ञापन सोपा जाएगा।