फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: एसपी कार्यालय धर्मशाला इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर शुरू, सीएम सुक्खू ने वर्चुअल किया उद्घाटन

Krishan Singh Updated Wed, 04 Jun 2025 02:37 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर(चक्षु चक्र) का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया। यह परियोजना के अंतर्गत शहर के 89 चिन्हित/महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 229 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनमें से सात साइट पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कैमरे लगाए गए हैं। यह प्रणाली यातायात प्रबंधन, निगरानी, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक होगी। यह परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत वित्तपोषित है, जो नागरिक केंद्रित शहरी विकास के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अत्याधुनिक केंद्र 2.72 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें