फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान पर मंथन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को धर्मशाला अस्पताल के सभागार में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ डीसी ने केक काटकर किया गया। बैठक में जिला कांगड़ा में चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों के बारे चर्चा व समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के दिशा-निर्देश के साथ अभियान में सहयोग प्रदान करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें