फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala Weather: घनी धुंध की चादर में लिपटा धर्मशाला, दिन में भी जलानी पड़ी वाहनों की लाइटें

कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर में रविवार सुबह घनी धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई, जिसके कारण वाहन चालकों को दिन के समय भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर करना पड़ा। घनी धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम होने से चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार हुआ और धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ और लोगों को राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें