राजस्व मंत्री जगत प्रकाश नेगी की कथित टिप्पणी पर भाजपा ने विधानसभा सदन से वाकआउट किया। जयराम ठाकुर ने कहां कि सदन में राजस्व मंत्री जगत प्रकाश नेगी ने सेना और राफेल को लेकर टिप्पणी की थी। इसे सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग भाजपा ने की थी, लेकिन मंत्री फिर भी सेना पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आए। इसके चलते भाजपा को वाकआउट करना पड़ा है।