धर्मशाला के दाड़ी मैदान में जिला स्तरीय ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ने पारंपरिक व्यंजनों के आठ स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि पारंपरिक व्यंजनों को छोड़ कर अपनाए गए खाने के कारण सेहत दिन प्रतिदिन खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पारंपरिक खाने को प्रमोट करना चाहिए। ताकि सेहत बेहतर रह सके। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।