फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: ठेकेदार संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय तक निकाली रैली, पकौड़े तलकर जताया विरोध

Krishan Singh Updated Wed, 12 Nov 2025 01:28 PM IST

धर्मशाला में ठेकेदार संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर कोतवाली बाजार से लेकर डीसी कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकाली। इस दौरान ठेकेदारों ने मांग की कि विभागों के पास फंसी उनकी पेमेंट को जल्द जारी किया जाए। यूनियन के अध्यक्ष गोल्ड चौधरी ने कहा कि  इस मामले में 18 तारीख को मुख्यमंत्री के समक्ष पक्ष रखा जाएगा। यदि इसके बाद भी पेमेंट नहीं हुई तो ठेकेदार यूनियन विधानसभा का घेराव करेगी। ठेकेदार संघर्ष समिति के विरोध का नया तरीका निकाला। धर्मशाला डीसी ऑफिस के प्रांगण में ठेकेदारों ने पकौड़े तलकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें