धर्मशाला के उपायुक्त के कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ओडिशा में अंग्रेजी विभाग की छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ओडिशा के बालेश्वर जिले में अंग्रेजी विभाग की छात्रा ने अपने विभागाध्यक्ष की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल शिक्षा जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए चिंताजनक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धर्मशाला में प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश में भी महिलाओं की सुरक्षा के तीन कड़े कदम उठाने चाहिए।