फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में उप निदेशक कार्यालय का किया उद्घाटन, भाजपा पर साधा निशाना

Krishan Singh Updated Fri, 28 Nov 2025 02:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला में उप निदेशक कार्यालय (पशु स्वास्थ्य /प्रजनन) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यहां पशुधन के स्वास्थ्य एवं प्रजनन संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध होंगी, जिससे पशुधन की उत्पादकता बढ़ेगी, किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सीएम ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 में भाजपा सरकार ने बिना बजट कई शिलान्यास कर दिए। इस भवन को साढ़े तीन करोड़ रुपये से बनाया है। भाजपा की ओर से बिना बजट शुरू किए गए कार्यों को भी हमारी सरकार पूरा करवा रही है। भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें