फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आमने-सामने आए सत्तापक्ष और विपक्ष, जमकर नारेबाजी

Krishan Singh Updated Fri, 28 Nov 2025 11:11 AM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले शुक्रवार सुबह सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने हुए। इस दाैरान भाजपा विधायक सुक्खू सरकार, वहीं सत्तापक्ष पीएम मोदी को कोसने लगा। विपक्ष ने प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दाैरान कर्मचारी विरोधी सरकार, पूर्व कर्मचारियों की ग्रेच्युटी समय पर जारी करने, चिकित्सा भत्ता जारी करने, समय पर पेंशन भुगतान सहित अन्य मांगों को उठाया। उधर, दूसरी तरफ सत्तापक्ष ने भी विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। सत्तापक्ष ने केंद्र से आर्थिक मदद नहीं मिलने पर भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें