पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व महापौर देवेंद्र जगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर पूर्व में विद्यालय में हुई गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि की ओर से विभिन्न गतिविधियों में प्रथम रही छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।